नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिरमौर जिला के सभी पांचों विधान सभा क्षेत्र जिसमें 55-पच्छाद (अ0जा0), 56-नाहन, 57-श्री रेणुका जी (अ0जा0), 58-पांवटा साहिब तथा 59- शिलाई जो कि 4-शिमला (अ0जा0), संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की प्रारुप सूचियां तैयार कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों की प्रारुप सूचियां जनसाधारण के निरीक्षण के लिए 07 अगस्त से 13 अगस्त, 2025 तक उपायुक्त कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी पच्छाद के सराहां कार्यालय, नाहन, संगडाह, पांवटा साहिब व शिलाई तथा जिला की सभी तहसीलों/उप-तहसीलों में उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि यदि जन साधारण को इन प्रस्तावित मतदान केंद्रों की सूचियों की स्थापना तथा समायोजन के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति अथवा सुझाव हो तो वह 13 अगस्त, 2025 तक अपने सुझाव व आपत्तियां उपायुक्त कार्यालय अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी को प्रस्तुत कर सकते है।
उन्होंने बताया कि जनसाधारण से प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का निपटारा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 18 अगस्त, 2025 तक किया जाएगा।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Saturday, July 25
