Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नशे के खिलाफ उपायुक्त की टीम लड़ेगी अब जंग
    सिरमौर

    नशे के खिलाफ उपायुक्त की टीम लड़ेगी अब जंग

    By Himachal VartaAugust 7, 2025
    Facebook WhatsApp

     नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर में नशे के खात्मे को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।

    बैठक में उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत 1 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक नशे की रोकथाम के लिए छात्रों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और आमजन की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    इनमें स्कूलों और कॉलेजों में प्रतियोगिताएं, सेमिनार, वेबिनार, ड्राइंग कंपीटिशन, कार्यशालाएं, रैलियां व नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ मैराथन और वॉकथॉन शामिल हैं।

    उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सभी शिक्षण संस्थानों में सुबह की सभाओं में नशे के दुष्प्रभाव और उसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी जाए। उपायुक्त ने यह भी बताया कि 13 अगस्त को जिला के आमजन तथा सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी ई-शपथ लेंगे।

    अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ ऐप पर अपलोड की जाएगी। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी और संबंधित मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।

    इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र चंद बाली, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय नाहन डॉ. वैभव शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.