Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ओवरलोडिंग पर सरकारी बसों के चालान का जनवादी महिला समिति ने किया विरोध
    सिरमौर

    ओवरलोडिंग पर सरकारी बसों के चालान का जनवादी महिला समिति ने किया विरोध

    By Himachal VartaAugust 8, 2025
    Facebook WhatsApp

     नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-ओवरलोडिंग के कारण सरकारी बसों के किए जा रहे चालानों पर जनवादी महिला समिति ने कड़ा विरोध जताया है। समिति ने चालानों को रोकने और अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है।

    समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, जिला सचिव अमिता चौहान, कोषाध्यक्ष आशा शर्मा और उपाध्यक्ष सेवती कमल ने एक संयुक्त बयान में आईटीआई नाहन के पास एक सरकारी बस के चालान पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चालान करने के बजाय सरकार को ज्यादा बसें चलानी चाहिए, क्योंकि स्टैंडिंग सवारियों को नहीं बैठाने पर लोग अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नियमित रूट भी बंद कर रही है, जिससे परेशानी और बढ़ रही है। समिति ने कहा कि वे यातायात नियमों का सम्मान करते हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं के बिना नियमों का पालन करना संभव नहीं है। समिति ने विशेष रूप से रामाधौण रूट पर सुबह एक अतिरिक्त बस चलाने की मांग की है। साथ ही कौलांवालाभूड रोड़ और बाईला-रोड़ पर भी एक-एक अतिरिक्त बस चलाने की मांग की गई है, क्योंकि इन रूटों पर भी भीड़भाड़ बहुत ज्यादा रहती है। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.