Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»आकलैंड हाउस स्कूल की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हुआ चयन
    शिमला

    आकलैंड हाउस स्कूल की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हुआ चयन

    By Himachal VartaAugust 9, 2025
    Facebook WhatsApp

    शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) आकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल, शिमला की छात्राओं ने अद्वितीय खेल भावना और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए आदर्श स्कूल करनाल में आयोजित सीआईएससीई उत्तर क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर की प्रमुख टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जहां आकलैंड की बेटियों ने एनसीआर दिल्ली और लुधियाना जैसी मजबूत टीमों को सीधे सेटों में 2-0 से हराया।

    अंडर-17 वर्ग में भी स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया, जो स्कूल की खेल प्रतिभा की गहराई को दर्शाता है।

    सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब अंडर-19 वर्ग की चार खिलाड़ियों का चयन सीआईएससीई उत्तर क्षेत्र की टीम में राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ।

    चयनित छात्राएं हैं: वत्सला सेवाग ,हिमालिका शर्मा, पूर्वा कश्यप, वर्षाठाकुर

    स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मारकी सामंथरॉय ने छात्राओं और प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि आकलैंड की अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की परिचायक है। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है।”

    यह जीत न केवल आकलैंड हाउस स्कूल की शैक्षणिक व सह-पाठयक्रम उत्कृष्टता को प्रमाणित करती है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर बढ़ती पहचान को भी सुदृढ़ करती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.