नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों के लिए रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। सेलिब्रेशन के दौरान डीएलएड की छात्राओं द्वारा आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों को राखियां बांधकर यह पर्व मनाया गया।
मीडिया से बात करते हुए आस्था स्पेशल स्कूल की अध्यापिका शैलजा सैनी ने बताया कि आज रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आस्था स्कूल में पढ़ने वाले विशेष बच्चों के लिए रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया जिसमें डीएलएड की छात्राओं द्वारा विधि विधान के साथ आस्था स्पेशल स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को राखियां बांधी गई।
उसके बाद बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें इन बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इन बच्चों के लिए हर त्यौहार की पूर्व संध्या पर सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाता है ताकि ये बच्चे समाज से अपने आप को अलग ना समझे और इन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।