नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव शहरी विकास से प्राप्त अधिसूचना के अनुरूप संगडाह को बेहतर विकास और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए नगर पंचायत संगडाह के रूप में वर्गीकृत किया जाना है।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत संगडाह की प्रस्तावित घोषणा से संबंधित क्षेत्र के निवासियों का यदि कोई आक्षेप हैं तो इस अधिसूचना के राजपत्र हिमाचल प्रदेश में प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह की अवधि के भीतर अर्थात 21 अगस्त, 2025 से पूर्व लिखित रूप में उपायुक्त सिरमौर को प्रेषित करें। नियत अवधि के अवसान के पश्चात किसी भी प्रकार के आक्षेपों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Saturday, July 25
