Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डिलीवरी के बाद नवजात शिशु के साथ चारपाई पर घर पहुंची महिला
    सिरमौर

    डिलीवरी के बाद नवजात शिशु के साथ चारपाई पर घर पहुंची महिला

    By Himachal VartaAugust 11, 2025
    Facebook WhatsApp
     नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलानी कटोला के कुछ गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जहां की एक महिला को डिलीवरी के बाद नवजात शिशु के साथ चारपाई पर घर पहुंचाया गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
    दरअसल जिला मुख्यालय नाहन से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सलानी कटोला पंचायत के गांव मोहलिया जामुन वाला झमेरिया की महिला गायत्री पत्नी पुनीत कुमार को डिलीवरी के बाद नवजात शिशु सहित चारपाई पर डालकर घर तक ले जाया गया। यह न केवल दु:खद है बल्कि व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। जानकारी के अनुसार 3 किलोमीटर चलने के बाद सड़क तक पहुंचा जाता है।
    पुल न होने और सड़क मार्ग की कमी के कारण मरीजों को सड़क तक लाने के लिए कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ता है, जो बरसात के दिनों में और भी मुश्किल हो जाता है। हाल ही एक महिला को डिलीवरी के बाद चारपाई पर उठाकर इस रास्ते से लाया गया, जो बेहद खतरनाक था। ऐसे में महिला को पीड़ा का सामना भी करना पड़ा। ग्रामीणों ने कई बार पुल और पक्की सड़क बनाने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न ही कोई आश्वासन।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.