नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भारी भूस्खलन के कारण शुक्रवार को कंडानाला-राजगढ़ पेयजल योजना ठप हो गई, जिससे पूरे नगर में पानी की आपूर्ति रुक गई है। मुख्य पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से नगर पंचायत के अधिकांश वार्डों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। शमोगा और कंडा के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन से पाइपलाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र चौहान ने बताया कि पाइपलाइन दो से तीन जगहों पर टूटी है। विभाग की टीमें खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं।अधिशासी अभियंता ने शहरवासियों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील की है, जब तक मरम्मत पूरी नहीं हो जाती। विभाग को उम्मीद है कि शीघ्र ही पानी की सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगी।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
