नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-विधायक अजय सोलंकी 13 अगस्त को सुबह 10:30 बजे बनेठी में नए पर्यावरण पर्यटन स्थल का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे, जो पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को प्रोत्साहन देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
14 अगस्त 2025 को विधायक डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे वे मेडिकल कॉलेज भवन (पुराने आर्ट्स ब्लॉक) में शहरी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र और सामान्य एवं निवारक ओपीडी का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन कॉलेज में स्थापित नई लिफ्ट का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिससे मरीजों और स्टाफ को सुविधा होगी।
विधायक कार्यालय के सचिव संजय चौहान के अनुसार, यह दौरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय जनता को आधुनिक व सुलभ सुविधाएं प्रदान करने की विधायक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
