नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- 150 सदस्यों के चंदे से बना कोष, मरीजों को पहुंचाई पहली मदद। समिति के संस्थापक रविंद्र कंवर ने राजगढ़ अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मदद प्रदान करने के बाद बताया कि इस मुहिम की शुरुआत नौहराधार के बांदल और कुपवी के दो गंभीर बीमार मरीजों—राहुल और सुरेंद्र—को क्रमशः पांच हजार और दो हजार रुपये देकर की गई। इनमें से एक मरीज को हर महीने दो हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में भर्ती तीन और मरीजों को भी दो-दो हजार रुपये की मदद दी गई, जिनमें से लानाचेता के एक कैंसर पीड़ित को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। करीब 150 सदस्यों द्वारा मासिक चंदा देकर एक कोष बनाया गया है, जिससे हर महीने चयनित लाभार्थियों को मदद दी जाएगी। समिति ने हाल ही में मंडी में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान भी एक लाख रुपये की सहायता राशि दी
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Friday, July 24
