नाहन। ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक जिला सिरमौर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की गई।
जिला परिषद अध्यक्ष ने जिला में कार्यरत सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की वह 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक किए गए विकास कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलम्ब प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो कार्य किन्हीं कारणों से लंबित हैं, उन्हें पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।
उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को कहा कि जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लें व विकास कार्यो का निष्पादन समय पर व पारदर्शिता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के आपसी समन्वय के तहत विकास कार्यो के निष्पादन में आसानी होगी जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा और निश्चित अवधि में विकास कार्य भी पूर्ण होंगे।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Friday, July 24
