Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 31 अक्तूबर से 05 नवंबर तक पारंपरिक रूप से होगा आयोजित-विनय कुमार
    सिरमौर

    अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 31 अक्तूबर से 05 नवंबर तक पारंपरिक रूप से होगा आयोजित-विनय कुमार

    By Himachal VartaAugust 13, 2025
    Facebook WhatsApp

    श्री रैणुका जी। ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने आज कुब्जा पवेलियन रेणुका में  अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के सफल आयोजन के लिए श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
    विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने कहा की इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 31 अक्तूबर से 05 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेले के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को आमंत्रित किया जाएगा तथा समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा।
    विनय कुमार ने कहा कि जिस परंपरा से इस मेले को मनाते आए है उसी हर्षोल्लास से इस मेले को इस वर्ष भी मनाया जाएगा। समय के अनुसार श्री रेणुकाजी  अंतर्राष्ट्रीय  मेले को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा इस वर्ष इस मेले को और अधिक भव्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि इस मेले को वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिल सके।
    उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मेले को सफल बनाने के लिए दिए गए निर्देशों को कड़ा पालन करने को कहा।
    बैठक में इस वर्ष आयोजित किए जाने वाले  अंतर्राष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में क्षेत्र के दूसरी जगहों से देवी देवताओं को आमंत्रित करने का भी प्रस्ताव रखा गया, ताकि मेले को और अधिक भव्य बनाया जा सके।
    बैठक में बिजली, जल आपूर्ति, अग्निशमन, परिवहन, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई।
    उन्होंने बताया कि मेले में शोभा यात्रा गिरी नदी से शुरू होकर ददाहू स्कूल मैदान, बस स्टैंड, गिरिपुल, व मेला मैदान से होती हुई श्री परशुराम जी देवठी में पहुंचेगी। यात्रा दोपहर ठीक 2ः00 बजे आरम्भ होकर सांय 4ः30 बजे श्री परशुराम जी तालाब के पास पहुंचेगी।
    बैठक में अवगत करवाया गया कि मेले के दौरान मेला परिसर में मांस, मछली, शराब, नारियल का प्रयोग बंद रहेगा।
    उन्होंने बताया कि इस मेले को प्लास्टिक मुक्त हरित मेला के रूप में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए गैर सरकारी संस्थानों का सहयोग भी लिया जाएगा।
    बैठक में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा तथा रेणुका विकास बोर्ड के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।
    उपमंडलाधिकारी नाहन एवं श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सदस्य सचिव राजीव सांख्यान ने बैठक का संचालन किया।
    इसके उपरांत विधानसभा उपाध्यक्ष ने क्षेत्र वासियों की समस्याओं को भी सुना तथा उपस्थित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के लिए कहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.