Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अजय सोलंकी ने दी शहर को सामान्य ओपीडी सुविधा
    सिरमौर

    अजय सोलंकी ने दी शहर को सामान्य ओपीडी सुविधा

    By Himachal VartaAugust 14, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विधायक अजय सोलंकी ने चौगान मैदान के पास स्थित पुराने पीजी कॉलेज कैंपस में सामान्य ओपीडी का शुभारंभ किया। यहां परामर्श के साथ-साथ सामान्य जांच, ब्लड टेस्ट, एंटी वेनम और एंटी रेबीज टीके उपलब्ध होंगे। ब्लड टेस्ट के सैंपल सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक लिए जाएंगे और रिपोर्ट दोपहर 3:30 बजे तक मिल जाएगी।

    इस सुविधा के शुरू होने से शहरवासियों और दूरदराज से आने वाले मरीजों को अब प्राथमिक परामर्श और सामान्य इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। विधायक ने बताया कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज की अन्य ओपीडी भी यहां शुरू करने का प्रयास किया जाएगा और अतिरिक्त चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की मांग की गई है।  इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज में नई लिफ्ट का भी शुभारंभ हुआ, जिससे मरीजों और परिजनों को सुविधा होगी। विधायक ने परिसर में हिमाचल निर्माता की मूर्ति लगाने की भी घोषणा की। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि यह कदम भीड़ कम करने और मरीजों को समय पर परामर्श उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.