Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मालों वाला गांव गोगा माढ़ी, असंख्य भक्तों की आस्था का केंद्र
    सिरमौर

    मालों वाला गांव गोगा माढ़ी, असंख्य भक्तों की आस्था का केंद्र

    By Himachal VartaAugust 14, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से लगभग ग्यारह किलो मीटर दूर मालों वाला गांव स्थित है।इस गांव के लिए नाहन -पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर खजूरना पुल से लगभग आधा किलो मीटर पहले से रास्ता विभाजित हुआ है।

    इस गांव में वैसे तो  चार श्री गोगा माड़ियां हैं , परन्तु इस गांव के मोहल्ला सौडियां में स्थित श्री गोगा माड़ी असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। श्री गोगा माड़ी के परिसर में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी तथा श्री गोगा जन्मोत्सव एक ही जगह पर भव्य आयोजन का सौभाग्य प्रदान करता है।

    इतिहासकार बताते हैं कि भगवान श्री कृष्ण हरि नारायण  के अष्टम अवतार हैं, वहीं बाबा जाहरवीर को पाण्डवों के वंशज राजा परीक्षित के पुत्र जन्मेजय के कलियुगी अवतार के रूप में जाना जाता है।

    श्री गोगा माड़ी परिसर में ही गुरु गोरक्षनाथ जी का धूना, मन्दिर, महाकाली मंदिर, श्री सेवल सिंह जी, श्री नारसिंह पाण्डेय, भैंरों बाबा, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती, माता श्यामकौर, माता बाला सुन्दरी को भी स्थापित किया गया है। इस मन्दिर में हर रविवार की बाबा जाहरवीर की अमर चौकी लगाई जाती है जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी समस्याएं लेकर आते हैं तथा बाबा जाहरवीर जहां आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना पूरी करते हैं। प्रति वर्ष अश्विन शुक्ल त्रयोदशी को इस गोगा माड़ी पर वार्षिक बसेरा आयोजित किया जाता है जिसमें बाबा जाहरवीर की पवित्र छड़ी निकाली जाती है शाम को भण्डारे के साथ साथ पूरी रात बाबा जाहरवीर का गुणगान किया जाता है। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं।

    इस श्री गोगा माड़ी के मुख्य भक्त बाबा देवराज जी बड़े धीर तथा शान्त स्वभाव के हैं,वह श्रद्धालुओं की शारीरिक, मानसिक समस्याओं को बड़े ही धैर्य से सुनकर बाबा जाहरवीर से विनती कर उनकी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। श्री देवराज जी के अनुसार बाबा जाहरवीर दूध,पूत के दाता हैं।
    श्री देवराज बताते हैं कि पहले पहल वह इस मोहल्ले की दूसरी श्री गोगा माड़ी पर नियमित रूप से जाते थे, एक दिन बाबा ने उन्हें स्वप्न में दर्शन किए तथा वर्तमान माड़ी स्थल पर दरबार बनाने की प्रेरणा दी। बाबा की प्रेरणा तथा अपने गुरु के मार्गदर्शन में उन्होंने निर्माण कार्य प्रारंभ किया ।वह बताते हैं कि कार्य में नाहन शहर तथा आस पास के क्षेत्रों के साथ साथ दूर दूर से भक्त जुड़ते गए तथा मन्दिर अपने भव्य रूप में बनता चला गया। लगभग पच्चीस वर्ष पूर्व इस श्री गोगा माड़ी का निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ।बाबा देवराज बताते हैं कि वह दो बार वृंदावन धाम की यात्रा भी कर आए हैं अतः उनकी प्रेरणा से लगभग पांच वर्ष पूर्व यहां
    भगवान बांके बिहारी का भी भव्य मंदिर निर्मित किया गया है। इस मन्दिर में समय-समय पर श्री मद्भागवत सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
    श्री देवराज बताते हैं कि यहां से हर साल अगस्त सितम्बर माह में श्री गोगा जी धाम राजस्थान के लिए विशाल यात्रा ले जाई जाती है जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं।यह यात्रा सूरज गगियाना, श्री गोरक्ष टिल्ला में विश्राम करती हुई श्री गोगा जी के पवित्र धाम पहुंचती है। यहां से संग श्री गोगा जी के जन्म स्थान ददरेवा पहुंचता है जहां से वापस मालों वाला आ जाती है।
    व्यवस्था संचालन के लिए यहां समिति का गठन किया गया है। बाबा जाहरवीर तथा बांके बिहारी यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना पूरी करते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.