नाहन ( हिमाचल वार्ता):-उप शिक्षा निदेशक (एलिमेंट्री एजुकेशन) राजीव ठाकुर ने शिक्षा खंड नाहन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला आन खादरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति जांची, जिसमें 13 में से 10 विद्यार्थी मौजूद पाए गए। स्कूल की साफ-सफाई, रसोईघर और शौचालय की स्थिति संतोषजनक रही। पीने के पानी को स्वच्छ पाया गया।
बरसात के कारण मैदान में उगी घास को हटाने के निर्देश दिए गए। ठाकुर ने बच्चों से संवाद कर गृह कार्य और सामान्य ज्ञान की जांच की।
बुधवार को नशा निवारण अभियान के तहत सभी बच्चों और स्टाफ को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई। उप शिक्षा निदेशक ने पाठशाला की व्यवस्था को संतोषजनक बताया और पहले दिन के सकारात्मक माहौल की सराहना की।
