Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डा वाई एस परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में ई- न्यूजलेटर परिसर के प्रथम चरण का लोकार्पण
    सिरमौर

    डा वाई एस परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में ई- न्यूजलेटर परिसर के प्रथम चरण का लोकार्पण

    By Himachal VartaAugust 14, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन   ( हिमाचल वार्ता न्यूज):— डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय, नाहन में आज ई-न्यूज़लेटर ‘परिसर’ के प्रथम डिजिटल संस्करण का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक जनसंपर्क अधिकारी सुश्री ममता नेगी रहीं, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रोफ़ेसर अमर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संयोजिका डॉ. पंकज ने सभी का स्वागत करते हुए इस रचनात्मक पहल की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा ‘परिसर’ का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने पहाड़ी भजन एवं ग़ज़लों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं एक छात्र ने रामधारी सिंह दिनकर की ‘रश्मिरथी’ से प्रभावशाली वाचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सुश्री ममता नेगी ने अपने संबोधन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अवसरों और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने संपादक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय इस डिजिटल मंच को और अधिक सृजनात्मक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी. आर. ठाकुर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जयचंद ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.