Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका वि•स• क्षेत्र की दस सड़क निर्माण पर 81 करोड की राशि हो रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह
    सिरमौर

    रेणुका वि•स• क्षेत्र की दस सड़क निर्माण पर 81 करोड की राशि हो रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह

    By Himachal VartaAugust 16, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रेणुका विधान सभा क्षेत्र के गांव बेचड़ का बाग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के समाप्न अवसर पर उपास्थित जनसमुह को संबोधित करते हुए कहा कि मेले व त्यौहार हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति के परिचायक है, वर्तमान के भागदौड़ भरे जीवन शैली में मेले और त्योहार हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से जोड़े रखने में अत्यंत कारगर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले इस प्रकार के मेलों में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वह नशे से भी दूर रहते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ पहाडी एवं दुर्गम इलाकों का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका अदा करती है। विकास मार्ग हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह सड़कों के निर्माण  के लिए  जमीन का दान करें  ताकि सड़क निर्माण कार्य अविलंब आरंभ किए जा सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम  सड़क योजना के तहत 5 सड़क परियोजनाओं पर 59 करोड की राशि व्यय की जा रही है, जिसके तहत ददाहु-बेचड का बाग सड़क के अपग्रेडेशन कार्य पर 18 करोड की राशि तथा जमटा – महीपुर सड़क के अपग्रेडेशन कार्य  पर लगभग 6 करोड की राशि  व  जमटा- बिरला सड़क के  अपग्रेडेशन  का कार्य  18 करोड़ की राशी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को भी निर्देश दिए गए है कि इन तीनों सड़क का निर्माण कार्य मार्च, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाए।
    उन्होने  कहा कि क्षेत्र  के संगड़ाह- पालर सडक के अपग्रेडेशन कार्य पर 11 करोड़ तथा पालर – पीडियाधार सड़क निर्माण पर 6 करोड की राशि व्यय की जा रही है। इन सड़क मार्गो का निर्माण दिसम्बर, 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा ।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि  रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड के अंतर्गत बन रही  भराड़ी – भ्रूण सड़क के निमार्ण पर  6 करोड, नौहराधार – चुडधार वाहन मार्ग निर्माण पर 5 करोड़, चाडना – गुदगधार सड़क के निर्माण पर 6 करोड, रामपुर-पलाऊ सड़क निर्माण पर 3 करोड जबकि गेहल-डीमाईना सड़क निर्माण पर 2 करोड 50 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है।
    लोक निर्माण मंत्री ने विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधायक अजय सोलंकी द्वारा रखी गई मांगो को स्वीकार करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेचड का बाग  में  सांइस लैब  के लिए 40 लाख रुपए देने की घोषणा की।
    उन्होंने बेचड का बाग  में लोक निर्माण विभाग का विश्रामगृह तथा भगाडा-मानरिया तक सड़क निर्माण का भी आश्वासन दिया।
    विक्रमादित्य सिंह ने मेला आयोजन समिति को 51 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।
    विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अपने संबोधन में लोक निर्माण मंत्री का क्षेत्र में पधारने पर आभार व्यक्त किया।
    उन्होंने मुख्य अतिथि को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया तथा
    क्षेत्र वासियों की ओर से रखी गई  मांगो को उनके  समक्ष रखा।
    विधायक नाहन अजय सोलंकी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए  कहा कि इस क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा हिमाचल निर्माता डाॅ•वाई.एस परमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
    इससे पहले लोक निर्माण मंत्री ने क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना और इस अवसर पर  पीपल का पौधा भी  रोपित किया।
    प्रधान मेला कमेटी अर्जुन सिंह ठाकुर तथा कांग्रेस जोन अध्यक्ष  हरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा  उन्हें  शाल  टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर, जिला परिषद सदस्य आनंद परमार,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा,एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान , अधीक्षण अभियंता  लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, राजेन्द्र ठाकुर ,प्रधान ग्राम पंचायत महीपुर अनिल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.