नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पुलिस टीम बस्ती चौक पर गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी, तभी सूचना मिली कि देवदत्त नाम का व्यक्ति लंबे समय से चरस बेचने का काम करता है और फिलहाल कांशीवाला सब्जी मंडी के आसपास मौजूद है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टीम तुरंत मौके पर पहुंची
पुलिस ने बताए गए हुलिए के अनुसार युवक को सब्जी मंडी के मुख्य द्वार पर खड़ा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम देवदत्त निवासी सरेन चौपाल बताया। जांच के दौरान उसके पीठू बैग से 214 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध कारोबार से कब से जुड़ा हुआ था और किन लोगों के साथ ईस धंधे में जुडा हुआ है।