नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ)नाहन के एमईएस राधा कृष्ण मंदिर में इस बार भी झांकियां निकाली गईं और बस स्टैंड के पीछे विशाल मेले का आयोजन हुआ। भक्तों की भारी भीड़ ने झांकियों के माध्यम से कृष्ण जन्म और बाल लीलाओं का आनंद लिया। सनातन धर्म मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री जगन्नाथ मंदिर, पोंटा साहिब, श्री रेणुका जी और सराहां स्थित मंदिरों में भी यशोदा लाल के पालने सजाए गए। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से झूला झुलाकर आस्था प्रकट की। सैनवाला स्थित मां भद्रकाली मंदिर में इस बार चंदन से बने पालने में यशोदा नंदन को आकर्षक परिधानों से सजाया गया। यहां सीमा, शिवानी, भवानी, दिशा और ईशा सहित अनेक महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया ब्रह्मकुमारी केंद्र नाहन में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बहनों ने कृष्ण लीलाओं का मंचन किया। पंडित नितीश भारद्वाज ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म पर डटे रहने, कर्म की महत्ता और प्रेम की शक्ति का संदेश देता है।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Friday, July 24
