श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)2025 को थाना खेगवा के प्रेम भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा। बताया गया कि भाजपा नेताओं के व्यवहार से असंतुष्ट होकर इन्होंने पार्टी बदलने का फैसला लिया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में तुल बहादुर, उपेंद्र बहादुर, मन बहादुर, हीरा लाल, कौशल्या देवी, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, मंगल सिंह, विक्रम सिंह, राम सिंह और रतन कुमार प्रमुख नाम रहे। डिप्टी स्पीकर और स्थानीय विधायक विनय कुमार से प्रभावित होकर इन परिवारों ने कांग्रेस ज्वाइन की। लोगों ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विधायक की कार्यशैली पर उनका विश्वास बढ़ा है। विधायक विनय कुमार ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन कांग्रेस को लगातार मिलता रहेगा।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
