नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार द्वारा अपने चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस में शामिल करने की वारदात को पूर्व जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिन नेपाली मूल के चार पांच लोगों को भाजपा कार्यकर्ता बताकर कांग्रेस में शामिल करने का ड्रामा किया गया है वे ना तो कभी भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं और ना ही उनका भारतीय जनता पार्टी से कभी कोई संबंध रहा है । मेलाराम शर्मा ने बताया कि अब रेणुका विधानसभा क्षेत्र में विधायक विनय कुमार की हालत इतनी पतली हो गई है कि उन्हें स्थानीय मूल के कोई भी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बनाने के लिए नहीं मिल रहे हैं और अब उन्हें गोरखों को कांग्रेस में मिलने का नाटक करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक विनय कुमार को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हर स्पष्ट रूप से नजर आ रही है और इसी कारण अब वह नेपालीयों को भाजपा कार्यकर्ता बता कर कांग्रेस में जोड़ने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेणुका की जनता अब विकास चाहती है और कांग्रेस कार्यकाल में विकास पूर्ण रूप से ठप्प हो कर रह गया है और यही कारण है की हार के डर से विधायक विनय कुमार चार-पांच नेपालियों का सहारा लेकर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं । उन्होंने विधायक को चेताया कि रेणुका चुनाव क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थानों में अधिकतर पद खाली पड़े हैं जिसके कारण विकास प्रक्रिया पूरी तरह से ठहर गई है । चारों ओर सड़कों के बहुत बुरे हाल है और सड़कों की मरम्मत के लिए धन का कोई प्रावधान नहीं है । विधायक को रेणुका के विकास की कोई चिंता नहीं है और मात्र लोगों को छल कपट करके सिर्फ चुनाव जीतने की चिंता है । उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेसियों के झूठे वायदों में लोग आने वाले नहीं है और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की भांति रेणुका के लोग विकास के अनदेखी के चलते कांग्रेस को चुनाव में करारा जवाब देंगे।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
