Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कलयुगी नशेड़ी बेटे ने अपनी मां का गला दबाकर की हत्या
    सिरमौर

    कलयुगी नशेड़ी बेटे ने अपनी मां का गला दबाकर की हत्या

    By Himachal VartaAugust 19, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत सराहां के चड़ेच गांव में कलयुगी नशेड़ी बेटे ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। यह मामला शनिवार देर रात का है। मृतका की पहचान 51 वर्षीय जयमंती देवी पत्नी लच्छी कुमार के रूप में हुई है।

    सोमवार को फिल्मी स्टाइल में आरोपी बेटा पुष्प कुमार पुलिस थाना में अपनी मां की लापता होने की शिकायत दर्ज करवाने भी पहुंचा। आरोपी पर पंचायत के लोगों, आरोपी की बहन तथा पुलिस वालों को पहले ही शक हो गया, कि इसने ही अपनी मां की हत्या की होगी।

    पुलिस थाना पच्छाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में आरोपी की बहन ने बताया कि शनिवार शाम को उसकी अपनी मां 51 वर्षीय जयमंती देवी से फोन पर बातचीत हुई थी। रविवार को कोई बातचीत नहीं हुई तथा सोमवार को भी नहीं हुई तो उसने बार-बार अपने भाई को मां के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। तब उसने भाई से कहा कि वह मां के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाए।

    पुलिस से जानकारी मिली है कि आरोपी पुष्प कुमार के खिलाफ पहले भी परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज है। वही करीब 2 महीने पहले आरोपी के पिता लच्छी कुमार की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। नशे का सेवन करने के बाद वह अक्सर अपने माता-पिता से लड़ाई झगड़ा करता था।

    पुलिस ने सोमवार शाम को मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा मंगलवार को डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में शव का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद से अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप जाएगा। पुलिस ने आरोपी पुष्प कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने बताया कि आरोपी पुष्प कुमार पर अपनी मां की हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.