नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):औद्योगिक क्षेत्र काला अंब त्रिलोकपुर रोड स्थित साबू टोर सरिया फैक्ट्री में पिंघला हुए लोहे को ले जाने वाले बकेट का गियर के स्लिप हो जाने से पिंघला हुआ लोहा एक मजदूर पर आ गिरा। पिंघले हुए लोहे की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार मिला है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार की सुबह 9:25 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह की शिफ्ट में मजदूर इस सरिया फैक्ट्री में रॉ मटेरियल को भट्टी में डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान जब गरम-गरम पिंघले हुए लोहे को लेकर बकेट ले जाने वाली क्रेन अगले प्रोसेस की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चेन का एक गियर स्लिप हो गया जिसके चलते पिंघला लोहा मजदूर पर आ गिरा।
अचानक हुए इस हादसे में मजदूर बुरी तरह से झुलस गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दूसरा मजदूर भी इस हादसे की चपेट में आ गया। मजदूर को गंभीर घायल अवस्था में नारायणगढ़ हस्पिटल की ओर ले जाया गया।
खबर लिखे जाने तक घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हई थी। उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद काला अंब थाना प्रभारी कंवर कुलवंत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
उन्होंने बताय कि वह इस हादसे को लेकर फिलहाल जांच कर रहे हैं जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति से परिचित करवाया जा सकेगा।
