Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आपदा प्रभावितों को लेकर डॉ. राजीव बिंदल उपायुक्त सिरमौर से मिलने पहूँचे
    सिरमौर

    आपदा प्रभावितों को लेकर डॉ. राजीव बिंदल उपायुक्त सिरमौर से मिलने पहूँचे

    By Himachal VartaAugust 22, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत अगड़ीवाला और  नलका गांव के आपदा प्रभावित परिवार के सदस्य  उपायुक्त सिरमौर से मिलने पहूँचे।
    डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि उपायुक्त के एक साथ हुई भेंट में हमने अगड़ीवाला और नलका गांव में गत दिनों आई आपदा से  हुऎ भारी नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. बिंदल ने कहा कि  हमने उपायुक्त से आपदा में प्रभावित पीड़ित परिवार  को 7 लाख रूपये की सरकारी सहायता देने क़ी पुरजोर मांग की है। इसके अलावा नियमों के अनुसार अन्य राहत, सहयोग और सहायता भी देने के लिए कहा।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपदा के कारण जिन परिवारों की जमीने चली गई, उन लोगों को सरकारी भूमि देने कि मांग भी हमने उपायुक्त से रखी ताकि गरीब परिवारों क़ी मदद हो सके।
    मात्तर पंचायत के अगड़ीवाला और नलका गांव के 8 घर आपदा में हुए क्षतिग्रस्त
    डॉ. बिंदल ने बताया कि गत दिनों मूसलाधार बारिश के कारण नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर पंचायत के अगड़ीवाला और नलका गांव में भारी तबाही हुई थी।
    इस आपदा में गरीब परिवारों 8 घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए और 13 परिवारों के घर गिरने की कगार पर पहुंच गए।
    इन 8 घरों में एक घर नलका गांव का है और 7 घर अगड़ीवाला के हैं। अन्य  13 घर अगड़ीवाला की अनुसूचित बस्ती के हैं जो गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं।  इसके अलावा लैंड स्लाइड के कारण   आपदा के कारण 36 लोग बेघर हुए
    राजीव बिंदल ने बताया कि लैंड स्लाइड के कारण  36 लोग घर छोड़कर हरिपुर खोल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में रहने को मजबूर हो गए हैं। 3 गरीब परिवारों की लगभग सारी जमीन बह गई है।
    प्रतिनिधि मण्डल में प्रभावित परिवारों के सदस्यों के अलावा भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा संयोजक मनीष चौहान, भाजपा धारटी मण्डल अध्यक्ष संजय पुंडीर,भाजपा जिला महामंत्री तपेन्दर शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, कमल शर्मा, मीमा राम, विद्या दत्त शर्मा, राजीव चौधरी आदि  शामिल रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.