नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने बताया कि अब शंभूवाला, राजबन, डिग्री कॉलेज नाहन और सराहां बस स्टैंड के पास नए कैमरे लगाए गए हैं। पहले से ही कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर माजरा और भूपपुर में ऑनलाइन चालान हो रहे थे। इस तरह अब कुल छह जगहों पर तेज रफ्तार और बिना नियम पालन करने वालों के चालान ऑनलाइन ये कैमरे इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का हिस्सा हैं। इन्हें उन जगहों पर लगाया गया है जहाँ पहले कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उद्देश्य दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना जिले के 11 पुलिस थानों के तहत पहले से ही 80 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। नए हाई-टेक कैमरे तेज रफ्तार, बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट वाले चालकों की गतिविधियों पर सीधे नजर रखेंगे। पुलिस का मानना है कि इस कदम से न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन कम होगा बल्कि सड़क सुरक्षा भी बढ़ेगी
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
