Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आरटीओ सिरमौर ने 2 दिन में वसूला 3.92 लाख टैक्स
    सिरमौर

    आरटीओ सिरमौर ने 2 दिन में वसूला 3.92 लाख टैक्स

    By Himachal VartaAugust 23, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-स्टाफ़ की भारी कमी के बावजूद आरटीओ सिरमौर का लम्बित टैक्स वसूली के लिए लगातार एक्शन जारी है। हाल ही में आरटीओ सोना चौहान ने मात्र दो दिन के भीतर 3.93 लाख रुपए की टैक्स वसूली की है।

    मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ कार्यालय में जिसको सरकार का कमाऊ पूत भी कहा जाता है में स्टाफ़ की भारी कमी है। आरटीओ के अतिरिक्त ,एक आफिस  सुप्रिडेंट व एक कलर्क के सहारे काम चलाया जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा निर्धारित प्रति वर्ष राजस्व लक्ष्य से तय समय से पहले ही कहीं ज्यादा राजस्व सरकारी खजाने में जमा हो रहा है।  इसी कड़ी में 1.50 करोड़ के लक्ष्य की एवज में आरटीओ ने तय समय से पहले 2.53 करोड़ का राजस्व एकत्रित कर दिया। उधर पुलिस के अतिरिक्त जिले में अवैध खनन ने लगे डम्परों के खिलाफ अलग से आरटीओ कार्यालय के द्वारा शिकंजा कसा हुआ है। सड़क सुरक्षा को लेकर भी आरटीओ अलग से अपनी भूमिका में रही है। निजी क्षेत्र के कमर्शियल वाहनों के चालकों परिचालकों को सड़क सुरक्षा ट्रेफ़िक रूलस को लेकर समय समय पर जागरूक अभियान में पीछे नहीं रही हैं। लेकिन कार्यालय में स्वीकृत अन्य पदों पर नियमित तैनाती न किये जाने से वर्तमान स्टाफ़ पर भारी दबाव बना हुआ है। ऑफिस में काम की कमी नहीं है ऊपर से फील्ड में दिन रात वाहनों की चेकिंग भी आसान नहीं है।
    सरकार को कम से कम अपने कमाऊ पूत कहे जाने वाले विभाग के आरटीओ आफिस की सुध लेनी चाहिए स्टाफ़ भेजना चाहिये। कमाई करने वाले ऑफिसों की अहमियत बनाये रखें बाकि अधिकांश विभाग तो करोडों का बजट टिकाने लगाने वाले ही है। उधर जिले की आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि लंबित लाखों रुपए  रोड़ टैक्स की लगातार वसूली जारी है। हाल ही में दो दिन के भीतर  3.93 लाख के टैक्स की वसूली की गई है। स्टाफ़ की कमी के बावजूद तय लक्ष्यों से कहीं ज्यादा राजस्व समय से पहले जुटाया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.