Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन
    शिमला

    ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन

    By Himachal VartaAugust 23, 2025
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स ने छात्राओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए पहली बार सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया। यह शिविर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 9 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 120 छात्राओं का टीकाकरण किया गया।

    यह अभियान दो माह पूर्व डॉ. आलोक द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यशाला का परिणाम है, जिसमें अभिभावकों, अध्यापकों और छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई थी। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती स्मारकी समंतराय ने कहा “ऑकलैंड हाउस स्कूल में बच्चों का स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोपरि है। इस टीकाकरण शिविर का आयोजन रियायती दरों पर किया गया, क्योंकि हमारे लिए यह व्यवसाय नहीं बल्कि छात्राओं का जीवन सुरक्षित करना है। एक जिम्मेदार शैक्षणिक संस्थान होने के नाते हम अपने विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य के प्रति भी समान रूप से प्रतिबद्ध हैं। एक स्वस्थ महिला पूरे परिवार की सेहत की जिम्मेदारी उठाती है।” उन्होंने आईजीएमसी स्टाफ के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल का यह प्रयास न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बल्कि समग्र विकास और स्वस्थ समाज निर्माण के प्रति उसकी गंभीरता को भी दर्शाता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.