नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले में शुक्रवार शाम से लगातार सुबह तक जारी भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बारिश का कहर नाहन-कौंला वाला भूंड वाया सैनवाला रोड पर भी देखने को मिला, जहां बर्मा पापड़ीपचायत के गुलेरिया के पास भारी भूस्खलन हो गया है।भूस्खलन के कारण सड़क का एक लंबा हिस्सा मलबे से पूरी तरह ढक गया है, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है। यह वही जगह है जहां 2022 में भी इसी तरह का भूस्खलन हुआ था, जिसके चलते सड़क 10-12 दिनों के लिए बंद हो गई थी। एक बार फिर, इस भूस्खलन ने क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और उनका जिला मुख्यालय नाहन से सीधा संपर्क कट गया है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। जिला> मुख्यालय नाहन आने के लिए अब उन्हें कई किलोमीटर का लंबा सफर वाया सुरला और चासी बनोग होकर तय करना पड़ा।
