नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत अश्याडी के पंचायत प्रधान अनिल कुमार, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-1 सुषमा देवी, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-2 प्रदीप सिंह, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-3 कमलेश देवी, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-4 चंद्रकला और पंचायत सदस्य, वार्ड नं.-5 खजान सिंह को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम की उल्लंघना करने, प्रत्यक्ष लाभ अर्जित करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर पंचायत प्रधान व सदस्यों को पद से हटाने के आदेश जारी किए है।
आदेशों के अनुरूप अयोग्य घोषित किए गए पंचायत प्रधान व पंचायत के वार्ड सदस्यों को छः वर्ष की अवधि के लिए पंचायत पदाधिकारी के रूप में निर्वाचित होने के लिए निर्रहित कर, उन्हें दुरुपयोग धनराशि तुरंत पंचायत निधि के खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए गए।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Friday, July 24
