नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) – उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु जिला सिरमौर की सभी 259 ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितंबर, 2025 तक एक विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। इस विशेष ग्राम सभा की बैठक में प्रारूप मतदाता सूचियों की प्रतियां जनसाधारण के समक्ष अवलोकन हेतु रखी जाएंगी, ताकि प्रारूप मतदाता सूचियों में किसी भी प्रकार की त्रुटियों की जांच की जा सके तथा और अधिक सटीकता प्राप्त की जा सके।
उन्होंने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में पंचायत सचिव की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी तथा बैठक की तिथि पंचायत सचिव की उपलब्धता के अनुसार ही रखी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए की बैठक की कार्यवाही प्रतिभागियों के समक्ष तैयार कर अधिकारिक अभिलेख में दर्ज की जाएगी। यदि मतदाता सूचियों के प्रारूप में किसी प्रकार की विसंगतियां पाई जाती हैं, तो बैठक की कार्यवाही में इसका उल्लेख किया जाएगा तथा आयोग से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार इसमें सुधार किया जाएगा।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
