नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला के विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोलर के ग्राम कोलर को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आदर्श सौर गांव चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोलर में सबसे अधिक सोलर पावर संबंधित कार्य हुआ है, जिसमें 61 लाख 5 हजार पांच सौ पच्चास रुपये की लागत से 33 ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए गए है जिससे 111.01 किलोवाट क्षमता का विद्युत उत्पादन हो रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि आदर्श सौर ग्राम को इस योजना के तहत सोलर पावर प्लांट संबधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रूपये की राशि मिलेगी। उन्होंने हिम ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कोलर पंचायत से बैठक कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ताकि इस राशि का सदुपयोग किया जा सके तथा इससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक में हिम ऊर्जा के परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सिरमौर जिला में 27 पंचायतों का प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत चयन किया गया था। जिसमें 14 पंचायतों में 01 करोड़ 26 लाख 88 हजार छः सौ चौंतीस रूपये से 55 ग्रिड क्नेक्टिड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट तथा 177 स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम के माध्यम से सौर ऊर्जा संबंधित गतिविधियां आरंभ की जा चुकी है। तथा इन पंचायतों में 202.345 किलोवाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
