Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»उपायुक्त के आदेशों के बाद 190 अवैध सिलेंडर जब्त
    शिमला

    उपायुक्त के आदेशों के बाद 190 अवैध सिलेंडर जब्त

    By Himachal VartaSeptember 7, 2025
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  दंडाधिकारी अनुपम कश्यप को शहर में अवैध सिलेंडर की आपूर्ति होने की एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद जिला दंडाधिकारी ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा की अध्यक्षता में टीम गठित की। टीम ने 190 सिलेंडर और एक वाहन जब्त कर लिया है।
    जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होते ही बजे अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा को निरीक्षण के लिए भेजा गया। इनके साथ डीएसपी संदीप शर्मा, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के इन्स्पेक्टर सुनील वर्मा, पुलिस कांस्टेबल ऋषिराज और पुलिस कांस्टेबल अभिषेक सहित भट्ठाकुफ़र में नाका लगाया।।इस दौरान UP 80 FT 3282 ट्रक को रोका गया। इसमें सिलेंडर की खेप का रही थी। चालक ने बताया कि ये ट्रक कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम लिमिटेड इंडिया कंपनी की है। ट्रक में 60 सिलेंडर ( 19.2 KG प्रति) भरे हुए पाए गए। जबकि 130 सिलेंडर खाली पाए गए। ये खेप गुड़वापिंड सकलापुरा रोड़ मोहाली पंजाब से लाई गई थीं।इनकी डिलीवरी शिमला शहर के चार स्थानों पर करनी थी। इसमें हिमालयन गैस एजेंसी शोघी, इशिता गैस एजेंसी टूटू से 6 किलोमीटर आगे, कपरेट एजेंसियां संजौली और हिमालयन गैस एजेंसी कुफरी में सिलेंडर की आपूर्ति करनी थी।
    *यहां हुई सिलेंडर की आपूर्ति*
    हिमालयन गैस एजेंसी शोघी को भरे हुए 40 सिलेंडर दिए और 40 ही खाली सिलेंडर लिए । हर सिलेंडर 21 किलोग्राम प्रति का था। इसके बाद इशिता गैस एजेंसी से 6 किलोमीटर दूर (17किलोग्राम प्रति)35 सिलेंडर और 15 सिलेंडर( 21 किलोग्राम प्रति) दिए। इतने ही खाली सिलेंडर इनसे वापिस लिए गए । कप रेट गैस एजेंसी से 32 सिलेंडर ( 19.2किलोग्राम) और 7 सिलेंडर (21 किलोग्राम प्रति) और एक सिलेंडर दस किलोग्राम का दिया। इतनी ही संख्या में खाली सिलेंडर इनसे लिए गए। गाड़ी में 60 सिलेंडर भरे हुए पाए गए जोकि 19.2 किलोग्राम प्रति सिलेंडर था। इनकी आपूर्ति कुफरी में करनी थी। लेकिन प्रशासन की टीम ने पहले ही नाके पर सिलेंडर को जब्त कर लिया।
    *चारों गैस एजेंसी फर्जी*
    मामले की जांच करते हुए पाया गया कि जिन चार गैस एजेंसियों का हवाला चालक ने प्रशासन की टीम को मौके पर दिया है । ये सभी चारों गैस एजेंसियों के पास जिला प्रशासन की ओर से एक्सक्लूसिव सर्टिफिकेट जारी ही नहीं हुआ था।। मौके पर जो बिल प्रस्तुत किए है उनमें एक्सक्लूसिव सर्टिफिकेट का नंबर नहीं लिखा है। ऐसे में अब मोहाली गैस एजेंसी भी जांच के दायरे में आ गई है। इस कंपनी ने चार शिमला की एजेंसियों को बिना एक्सक्लूसिव सर्टिफिकेट के गैस आपूर्ति कैसे भेज दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    *बीते माह 361 सिलेंडर किए थे जब्त*
    26 अगस्त 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध सिलेंडर से भरे 3 वाहन और लगभग 361 अवैध सिलेंडर एसजेवीएन कार्यालय शनान के समीप गैस एजेंसी कार्यालय से जब्त किए। इस मामले अभी जांच चल रही है।
    *मामले में की जा रही सख्त कार्रवाई – जिला दण्डाधिकारी*
    जिला दण्डाधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह सिलेंडर चार गैस एजेंसी के माध्यम से शहर में आपूर्ति की जा रही है। मौके पर कोई भी ठोस दस्तावेज पेश ही नहीं किया जो बिल मिले है उनमें एजेंसी के एक्सक्लूसिव सर्टिफिकेट का जिक्र ही नहीं है।
    उन्होंने कहा कि यह आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है इसलिए इस प्रकार से जन सुविधाओं से संबंधित कार्यों में लगे लोगों को सभी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है अन्यथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन तत्पर है और इसी प्रकार आगे भी अवैध रूप से चल रहे ऐसे व्यवसायों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.