नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- नाहन की भावना रतन ने भारत के इनर व्हील क्लबों की अखिल भारतीय गायन प्रतियोगिता, इनर व्हील आइडल के फाइनल में पहुंच कर न केवल नाहन, बवंवल्कि हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह 2016 में इनर व्हील क्लब नाहन क्ला,सिक में शामिल हुईं, पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं और रोटरी क्लब संगिनी नाहन की सदस्य भी हैं। वह प्रसिद्ध समाजसेवी और प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय श्री सुरेश कुमार रतन की पुत्रवधू हैं, जबकि उनके पति विकास रतन स्वयं रोटरी क्लब ऑफ नाहन सिरमौर हिल्स के सदस्य हैं। भारत में लगभग 1722 सक्रिय इनर व्हील क्लब हैं, जो देश भर के 27 जिलों में विभाजित हैं। पहले राउंड की शुरुआत क्लबों में आंतरिक प्रतियोगिताओं से हुई और दूसरे राउंड में जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई, जहाँ उन्होंने जिला 308 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जिसमें चंडीगढ़, पंचकूला और उत्तर भारत के अन्य प्रमुख शहरों और कस्बों के क्लब शामिल थे।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Friday, July 24
