Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नशे से दूर रहकर स्वस्थ, समृद्ध एवं सशक्त समाज के निर्माण में करें सहयोग
    सिरमौर

    नशे से दूर रहकर स्वस्थ, समृद्ध एवं सशक्त समाज के निर्माण में करें सहयोग

    By Himachal VartaSeptember 8, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)युवा किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। राष्ट्र की शक्ति, प्रगति और भविष्य युवाओं पर ही निर्भर करता है। परंतु आज युवाओं में मादक द्रव्यों का दुरुपयोग समाज की सबसे गंभीर समस्या बन चुकी है। नशा एक सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से कमजोर बनाकर, उनके जीवन को अंधकारमय कर देता है। नशा एक सामाजिक चुनौती है, जिसके लिए परिवार, विद्यालय, समाज और प्रशासन को मिलकर प्रयास करने होगें। जिला सिरमौर में प्रशासन द्वारा युवाओं में मादक पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों की रोकथाम के लिए सक्रियता पूर्वक कार्य किए जा रहे हैं।
    नशे की समस्या से निपटने के लिए सम्पूर्ण राज्य में ‘‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान‘‘ चलाया जा रहा है। जिला सिरमौर में भी नशे की रोकथाम के लिए नशा मुक्त हिमाचल अभियान को व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। अभियान में जिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, ग्रामीण विकास, युवा सेवाएं एवं खेल जैसे विभिन्न सरकारी विभागों सहित सभी प्रमुख हितधारकों को शामिल किया गया है। जिला में अभियान की सफलता के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों व कार्यालयों के माध्यम से जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रियता से कार्य किया जा रहा है।
    नशे की रोकथाम में जागरूकता सबसे सशक्त हथियार है। नशे के दुष्प्रभाव की सही जानकारी के लिए शिक्षण संस्थानों में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा परामर्श एवं जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।
    नशे के विरूद्ध लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस एवं स्काउट एंड गाईड द्वारा ‘‘जीवन ज्योति’’ अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जन जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, परामर्श आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसके अतिरिक्त, किसानों को अफीम व भांग की अवैध खेती के बारे में जागरूकता शिविर आयोजित कर जानकारी प्रदान की जा रही है।
    जिला सिरमौर में नशीली दवाआेंं के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए राष्ट्रीय नार्को समन्वय के तहत जिला स्तरीय समिति भी गठित की गई है। समिति द्वारा मादक पदार्थो से निपटने वाली कानून प्रवर्तन एजेसिंयों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर उनके सहयोग से ड्रग्स के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटा जा रहा है। जिला में अवैध भांग व अफीम की खेती पर रोक के लिए विभागां द्वारा निरंतर दौरे किए जा रहे हैं तथा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगी भांग को उखाड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।
    नशा मुक्त समाज के लिए नशे से पीड़ित व्यक्ति के प्रति सहयोग एवं संवेदनशीलता अपनाना जरूरी है। नशे से पीड़ित व्यक्ति को चिकित्सा व परामर्श की आवश्यकता होती है, जिसके लिए पुनर्वास तथा सकारात्मक वातावरण अनिवार्य है। जिला सिरमौर में नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास सेवाएं प्रदान की जा रही है, ताकि वे एक स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन जी सके। जिला सिरमौर में 6 नशा मुक्ति केन्द्र स्थापित हैं। इसके अलावा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांवटा साहिब तथा डॉ.वाई.एस.परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में ड्रग डी-एडिक्शन बिस्तरों की सुविधा भी उपलब्ध है।
    आपसी सहयोग एवं संवेदनशीलता से ही समाज को नशा मुक्त बनाया जा सकता है। नशा विरोधी अभियानों की जानकारी एन.सी.बी. मानस पोर्टल तथा टॅाल फ्री नम्बर 1933 व उमंग ऐप पर सांझा करने के लिए लोगों को जागरूक व प्रेरित भी किया जा रहा है।
    मेरा युवाओं से आग्रह है कि वह स्वस्थ, सशक्त और प्रगतिशील राष्ट्र निर्माण के लिए नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल व अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने का संकल्प लें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.