नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा मैसर्ज ब्लू स्टार लि0, गांव रामपुर जटान, कालाअंब में 80 पद आपरेटर के भरे जाने है जिसके लिए उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 12 सितम्बर, 2025 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 23 वर्ष की आयु के आईटीआई (फिटर,आरएसी,टर्नर,इलेक्ट्रीशियन,इलेक्ट्रोनिक्स,मोटरमैकेनिक,पंपआपरेटर तथा वेल्डर) शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।
रोजगार अधिकारी ने बताया कि अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा व अनुभव प्रमाण-पत्र यदि हो तो अवश्य साथ लाएं।
उन्होंने बताया कि eemis.nic.in पोर्टल पर इच्छुक आवेदक Online तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के Online पंजीकरण हेतु पोर्टल पर Tutorial Video भी डला हुआ है। जिसको देखकर रोजगार कार्यालय में पंजीकरण Online के माध्यम से स्वयं किया जा सकता है।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
