Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»पंचायती आम चुनाव 2025 की आरक्षण प्रक्रिया को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित
    ऊना

    पंचायती आम चुनाव 2025 की आरक्षण प्रक्रिया को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पंचायती आम चुनाव-2025 के मद्देनज़र गुरूवार को डीआरडीए सभागार ऊना में पंचायत राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पर विचार-विमर्श करने के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत आम चुनाव-2025 के लिए आरक्षण प्रक्रिया संबंधी संशोधित नियम जारी किए हैं। यह संशोधन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) द्वितीय संशोधन नियम, 2025 के रूप में 14 अगस्त को अधिसूचित और 18 अगस्त, 2025 को राजपत्र में प्रकाशित किया गया।
    उपायुक्त बोले…आरक्षण प्रक्रिया होगी निष्पक्ष और पारदर्शी
    बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला में पंचायती आम चुनाव 2025 में आरक्षण प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से लागू की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पंचायत चुनावों की तैयारी करते समय इन संशोधित प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए।
    रोटेशन आधार होगा आरक्षण
    उन्होंने बताया कि संशोधित नियमों के अनुसार पंचायत चुनावों में विभिन्न निर्वाचित पदों जैसे ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के सदस्यों तथा पंचायत अध्यक्षों (सभापतियों) के पदों का आरक्षण चक्रीय आधार (रोटेशन) पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए आरक्षित स्थानों और पदों का निर्धारण नए सिरे से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संशोधित नियमों के तहत यदि किसी क्षेत्र या पंचायत में प्रथम बार चुनाव हो रहा है तो उस स्थान का आरक्षण निर्धारित उप-नियमों के अनुसार किया जाएगा और तत्पश्चात आने वाले चुनावों में क्रमवार (चक्रीय) रूप से आरक्षण लागू किया जाएगा। इससे पंचायत चुनावों में सभी वर्गों को समान अवसर सुनिश्चित होगा। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला में आरक्षण प्रक्रिया 25 सितम्बर तक सम्पन्न की जाएगी।
    बैठक में जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने आरक्षण प्रक्रिया संबंधी संशोधित नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर, समस्त एसडीएम, समस्त बीडीओ तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.