Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»आरसेटी में आरंभ हुआ मशरूम की खेती का प्रशिक्षण
    हमीरपुर

    आरसेटी में आरंभ हुआ मशरूम की खेती का प्रशिक्षण

    By Himachal VartaSeptember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )    मट्टनसिद्ध स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में वीरवार को दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इसमें महिलाओं को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय के उप प्रमुख पोविंदर ठाकुर ने इस शिविर का उदघाटन किया।
    इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को संबोधित करते हुए पोविंदर ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में नौकरियों के पीछे भागने के बजाय अगर अपना उद्यम स्थापित किया जाए या कारोबार आरंभ किया जाए तो उससे हम न केवल अपने लिए, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं तथा अगली पीढ़ी का भविष्य भी सुरक्षित कर सकते हैं। उन्हांेने कहा कि महिलाएं अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ घर से ही छोटे उद्यम चला सकती हैं। आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाओं को इस दिशा में प्रयास करने चाहिए।
    इससे पहले, आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, प्रशिक्षण शिविर के ट्रेनरों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान में नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के प्रतिभागियों को रहने और खाने की निशुल्क सुविधा के साथ-साथ वर्दी, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है।
    शिविर के शुभारंभ अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक मेहर सिंह, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर विनय चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.