Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने सुरक्षा गार्ड पर लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप
    सिरमौर

    मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने सुरक्षा गार्ड पर लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप

    By Himachal VartaSeptember 11, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  (एसपी जैरथ):- नाहन मेडिकल कॉलेज में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक सुरक्षा गार्ड पर इंटर्न महिला डॉक्टरों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। यह मामला तब सामने आया जब एक इंटर्न डॉक्टर ने हिम्मत जुटाकर अपनी सहकर्मियों से बात की।

    इसके बाद, कुल 18 अन्य महिला इंटर्न्स ने भी उसके साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।बताया जा रहा है कि आरोपी सुरक्षा गार्ड लंबे समय से छेड़छाड़ कर रहा था।6

     

    जब एक पीड़िता ने अपनी साथी इंटर्न्स से इस बारे में बात की, तो पता चला कि वह अकेली नहीं है। इसके बाद सभी 19 इंटर्न डॉक्टरों ने मिलकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से इसकी लिखित शिकायत की।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए, कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत गुन्नू घाट पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही जांच शुरू की और सभी पीड़ित इंटर्न डॉक्टरों के बयान दर्ज किए।

    उनकी शिकायत के आधार पर, आरोपी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई से पहले गुरुवार को कोर्ट में मुख्य शिकायतकर्ता इंटर्न्स के बयान दर्ज करवाएगी।

    जिला पुलिस कप्तान निश्चिंत सिंह नेगी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़ितों को पूरा सहयोग देगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें न्याय मिले।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.