Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन नप क्षेत्र में पिछले डेढ़ साल से लावारिस कुत्तों का न तो वैक्सीनेशन,न ही कोई स्टरलाइजेशन
    सिरमौर

    नाहन नप क्षेत्र में पिछले डेढ़ साल से लावारिस कुत्तों का न तो वैक्सीनेशन,न ही कोई स्टरलाइजेशन

    By Himachal VartaSeptember 13, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन परिषद क्षेत्र में अनदेखी का आलम देखिए लोगों के स्वस्थ एंव सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे सैंकड़ो लावारिस कुत्तों को लेकर नगर परिषद कितनी जागरूक रही है । पिछले  डेढ साल से इन कुतों की न वैक्सीनेशन हुई और न ही स्टरलाइजेशन । सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेशों के बाद  नगर परिषद हरकत में लेकिन जल्द कुछ होने वाला नहीं लगता।
    नप क्षेत्र में घूमने वाले लावारिस कुत्तों में से बहुत से बीमारी से ग्रस्त भी है जिनको आसानी से देखा जा सकता है। ऐसे कुतों को स्टरलाइजेशन की दरकार है। हमलावर कुत्तों की भी भरमार है जो लोगों के लिए खतरा बने है ।  ऐसे में शहर के डॉग लवर्स को आगे आ कर इन लावारिस कुत्तों को बिमारी से बचाने के लिए दबाव बनाये।
    एबीसी रूल के मुताबिक साल में एक बार सभी कुत्तों का वेक्सिनेशन  व स्टरलाइजेशन सम्बंधित क्षेत्रों की नगर परिषद को करना पड़ेगा। यही नहीं यह कार्य करने के बाद ऐसे कुत्तोँ पर मार्क या कोई टैग भी लगाना होगा ताकि इनकी अलग पहचान रहे । रूल में यह भी तय है कि नगर परिषद क्षेत्र में घूमने वाले सभी लावारिस कुत्तों की संख्या का रिकॉर्ड भी रखेगी । जिन लोगों ने कुत्ते पाले है उनका पंजीकरण तय संख्या के अनुसार करना नप व कुत्ता पालने वाले लोगों की जिम्मेदारी है।
    हैरानी की बात है कि वर्ष 2024- 25 में मात्र 9 कुत्तोँ का पंजीकरण नगर परिषद में हुआ। अब कुत्तों का पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा सकता है वर्ष  2025-26 में अभी तक 21 लोगों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है जिसमें से मात्र 2 आवेदन पंजीकृत हुए है शेष 18 लम्बित है और एक मामले में फीस जमा कराने को कहा गया है।
     एबीसी रूल्स की धज्जियां उड़ाई जा रही है क्योंकि नप क्षेत्र में एक बड़े वर्ग ने कुत्ते पाल रखे हैं। इनके पालन पोषण पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं। लेकिन नगर परिषद में जाकर मामूली रक़म देकर पंजीकरण नही कराया  हैं।
     उधर नगर परिषद ने बीते साल मार्च-अप्रैल में मात्र 65 कुत्तों का स्टरलाइजेशन किया था। नगर परिषद के पास कुत्तों की संख्या का कोई रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं है । जबकि गैर सरकारी आंकड़ों के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में सैंकड़ो कुत्ते होंगे। इनमें से ज्यादा तर लावारिस है जो सड़कों, गलियों में डेरा जमाए है । इसका भी कोई रिकॉर्ड नही मिला कि इन कुतों की वेक्सीनेशन कब हुई थी। क्योंकि नगर परिषद का कोई टारगेट तय नहीं है। आरोप है कि लावारिस कुत्तों को लेकर नियमित रूप से आंकड़े जुटाने के लिए सर्वे भी नही कराया जाता है। नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी सजंय कुमार ने बताया कि बीते महीने 26 अगस्त को सदन में कुत्तों का टीकाकरण व स्टरलाइजेशन करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। वैटनरी विभाग से मीटिंग की गई है माह के अंत या फिर अक्टूबर के पहले सप्ताह में यह कार्य आरंभ किया जा सकता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.