नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) वन मण्डलाधिकारी, नाहन ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन वन मण्डल के अधीनस्थ, त्रिलोकपुर व नाहन रेंज के कुछ आरक्षित वनों में भाबड घास की नीलामी 25 सितंबर, 2025 को प्रातः 11.00 बजे वन मण्डल अधिकारी नाहन के कार्यालय में रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक बोली दाता बोली देने से पहले मौके पर जाकर इसका निरीक्षण कर ले। उन्होंने बताया कि नीलामी की सभी शर्तों का ब्यौरा भी मौके पर पढ़ कर सुनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोली दाता अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के समय वन मण्डलाधिकारी नाहन के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता की पात्रता के लिए मुबलिक 5000/-रुपये बोली से पहले मौके पर जमा करवाने होंगे। यह राशि नीलामी समाप्त होने पर बोली दाताओं को वापिस कर दी जाएगी तथा सफल बोलीदाता से मौके पर पूरी कीमत एकमुश्त विक्रय कर सहित पूरी राशि के साथ वसूल की जायेगी।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Friday, July 24
