नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- रोटरी कम्युनिटी कोर (आरसीसी) स्थानीय रोटरी क्लबों के साथ जोड़कर स्थायी स्थानीय सुधार लाने का काम करती है। विश्व स्तर पर 105 देशों में 11,000 से अधिक कोर कार्यरत हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छ जल जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करते हैं।
R C C के अध्यक्षअजय तोमर ने कहा की वो रोटरी के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्य करेंगे। यह मौका था असिस्टेंट गवर्नर भविष्य गौतम की रोटरी नाहन सिरमौर की ऑफिशल विजिट का।
भविष्य गौतम ने कहा की रोटेरियन समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और रोटरी नाहन सिरमौर के सदस्य सराहीनए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सदस्यों को रोटरी फाउंडेशन के बारे अवगत कराया।
क्लब की प्रधान प्रगति सबलोक ने R C C सिरमौर के प्रधान अजय तोमर को असिस्टेंट गवर्नर भविष्य गौतम , एवं क्लब के सचिव विकास रतन, पूर्व प्रधान अमित अत्री, कुलदीप सिंह, डॉ सुरेश कुमार सबलोक द्वारा RCC का चार्टर भेंट किया। इस मोके पर Zonal Learning Facilitator ( ZLF) रोटेरियन राकेश थापा उपस्थित रहे।
