नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार कार नम्बर UK07DM-2646 ने एक स्कुटी के साथ टक्कर जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे 36 वर्षीय फीमेल हेल्थ वर्कर की मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा नारीवाला के आसपास हुआ। पुलिस के अनुसार इस हादसे में टक्कर से महिल सड़क पर गई औऱ मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जोर लगी की महिला का हेल्मेट भी टूट गया। जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पांवटा अस्पताल में भेजा है। आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है। हादसे का शिकार बनी हैल्थ वर्कर की पहचान 36 वर्षीय पूनम पत्नी राजेंद्र, निवासी अजौली, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला कुंडियों पीएचसी में ड्यूटी पर थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला पिछले 6 माह से मेटरनिटी लीव पर चल रही थीं। मृतक महिला अपने पीछे दो बेटियों और 6 साल के मासूम को अकेला कि छोड़ गई।हाल ही में उसने ड्यूटी ज्वाईन की थी। जानकारी के अनुसार महिला स्कूटी पर अपने छ महीने के बच्चे को दूध पिलाने घर जा रही थी। इस दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
Breakng
- सिरमौर के जोहन गांव की गोशाला से मिला तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव
- सुभाष शर्मा संस्कृत महाविद्यालय नाहन के पीटीए अध्यक्ष चुने गए
- रोटरी कम्युनिटी कोर नाहन के अध्यक्ष बने अजय तोमर
- नाहन-पांवटा साहिब रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
Friday, September 4
