Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर के जोहन गांव की गोशाला से मिला तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव
    • सुभाष शर्मा संस्कृत महाविद्यालय नाहन के पीटीए अध्यक्ष चुने गए
    • रोटरी कम्युनिटी कोर नाहन के अध्यक्ष बने अजय तोमर
    • नाहन-पांवटा साहिब रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार‌ की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, September 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के जोहन गांव की गोशाला से मिला तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव
    सिरमौर

    सिरमौर के जोहन गांव की गोशाला से मिला तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव

    By Himachal VartaSeptember 4, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले के पच्छाद थाना क्षेत्र के जोहन गांव में तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव गांव की एक गोशाला के बरामदे से मिला है। जानकारी के अनुसार, बलदेव दत्त 31 अगस्त को किसी काम के सिलसिले में अपने घर से निकले थे। देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 2 सितंबर को पच्छाद पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गुरुवार, 3 सितंबर को बलदेव दत्त का शव जोहन गांव में स्थित एक गोशाला के बरामदे से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।   घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बलदेव दत्त की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस की आगामी कार्रवाई भी जांच और रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर के जोहन गांव की गोशाला से मिला तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव
    • सुभाष शर्मा संस्कृत महाविद्यालय नाहन के पीटीए अध्यक्ष चुने गए
    • रोटरी कम्युनिटी कोर नाहन के अध्यक्ष बने अजय तोमर
    • नाहन-पांवटा साहिब रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार‌ की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.