नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले के पच्छाद थाना क्षेत्र के जोहन गांव में तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव गांव की एक गोशाला के बरामदे से मिला है। जानकारी के अनुसार, बलदेव दत्त 31 अगस्त को किसी काम के सिलसिले में अपने घर से निकले थे। देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 2 सितंबर को पच्छाद पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गुरुवार, 3 सितंबर को बलदेव दत्त का शव जोहन गांव में स्थित एक गोशाला के बरामदे से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बलदेव दत्त की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस की आगामी कार्रवाई भी जांच और रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
Breakng
- सिरमौर के जोहन गांव की गोशाला से मिला तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव
- सुभाष शर्मा संस्कृत महाविद्यालय नाहन के पीटीए अध्यक्ष चुने गए
- रोटरी कम्युनिटी कोर नाहन के अध्यक्ष बने अजय तोमर
- नाहन-पांवटा साहिब रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
Friday, September 4
