नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में शिक्षक-अभिभावक संघ की आम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें पूरानी कार्यकार्यकारिणी को भंग किया गया। वहीं नई कार्यकारिणी का सर्वस मति से गठन हुआ। जिसमें महाविद्यालय के मुद्दें व प्रस्ताव पर चर्चा कर पारित किए गए। संस्कृत महाविद्यालय नाहन की पीटीए की बैठक प्राचार्य डाक्टर नरेश शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित हुई। जिसमें सर्त से सुभाष शर्मा को महाविद्यालय की शिक्षक -अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुनिता देवी उपप्रधान व सचिव डाक्टर सोमदत्त शर्मा को चुना गया। जबकि सह-सचिव अश्वनी शर्मा,कोषाध्यक्ष अधीक्षक शशिपाल,मिडिया सलाहकार वकील रमौल व संरक्षक देवराज चुने गए। इसके अलावा पदेन सदस्यों में कमलेश शर्मा,भावना शर्मा, आशुतोष शर्मा,योगेश शर्मा, संदीप शर्मा,दौलत राम शर्मा, विमल प्रकाश तिवाड़ी, पुष्पा तिवाड़ी,सुनीता देवी, ओंकार चंद शामिल हुए। नव गठित कार्यकारिणी ने महाविद्यालय की जीर्ण-शीर्ण हो चुके भवन की छत के जीर्णोद्धार के लिए जहां सहमति बनाई। वहीं सर्वस मति से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए पीटीए निधि को पांच सौ रूपए बढ़ाकर 1000 रूपए वार्षिक निर्धारित करने का भी निर्णय लिया,ताकि महाविद्यालय में पीटीए से संचालित सेवाओं में इजाफा हो सके। बैठक में संस्कृत महाविद्यालय की लंबित छात्रावास के निर्माण के लिए भी प्रयास तेज करने का निर्णय हुआ।
Breakng
- सिरमौर के जोहन गांव की गोशाला से मिला तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव
- सुभाष शर्मा संस्कृत महाविद्यालय नाहन के पीटीए अध्यक्ष चुने गए
- रोटरी कम्युनिटी कोर नाहन के अध्यक्ष बने अजय तोमर
- नाहन-पांवटा साहिब रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
Friday, September 4
