नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– ऐतिहासिक नगरी नाहन में लगातार घटते व्यापार और मंदी की मार से उबरने के लिए अब व्यापारियों ने आध्यात्मिक मार्ग का सहारा लिया है। इसी कड़ी में नाहन व्यापार वृद्धि समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर धाम पहुंचकर व्यापार में वृद्धि के लिए विशेष अनुष्ठान किया।व्यापार के देवता कहे जाने वाले राजस्थान के सालासर बालाजी धाम में नाहन व्यापार वृद्धि समिति के अध्यक्ष विक्रम वर्मा, हिमांशु और पंकज विशेष रूप से पहुंचे। यात्रा के दौरान समिति के सदस्यों ने सालासर धाम के मुख्य पुजारी राजवीर से भेंट की और उनके समक्ष नाहन शहर में आ रही मंदी और घटते व्यापार की गंभीर समस्या को प्रमुखता से रखा। व्यापारियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य पुजारी राजवीर ने विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान नाहन से समिति की ओर विशेष रूप से ले जाए गए नारियल की पूर्ण विधि-विधान के साथ आहुति दी गई। मुख्य पुजारी और समिति के सदस्यों ने बालाजी महाराज के दरबार में प्रार्थना की कि नाहन का व्यापार फले-फुल और स्थानीय व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।समिति के अध्यक्ष विक्रम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सालासर धाम में शुरू किए गए इस अनुष्ठान और यज्ञ की पूर्ण आहुति नाहन में ही दी जाएगी। उन्होंने शहर के सभी व्यापारियों और नागरिकों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए एकजुट होने का भी आह्वान किया है, ताकि आपसी सहयोग से बाजार की रौनक़ को फिर से लौटाया जा सके।
Breakng
- अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी
- शिलाई में युवा कांग्रेस ने चंद्रमणि कुलेठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- ददाहू में बहस के बाद दोबारा आमना-सामना, रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप
- सराहां में महिला को टक्कर मारकर स्कूटी चालक फरार, मुंह के बल गिरने से आई चोटें
- पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
Saturday, October 24
