नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शिलाई में शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश युवा कांग्रेस के दिवंगत उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंद्रमणि कुलेठी का मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान बिजली का करंट लगने से आकस्मिक निधन हो गया था। उनके असमय निधन से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि चंद्रमणि कुलेठी एक जुझारू, समर्पित और ऊर्जावान युवा नेता थे। संगठन के प्रति उनका समर्पण और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि चंद्रमणि का इस तरह असमय चले जाना बेहद दुखद है और यह युवा कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है।राहुल चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।श्रद्धांजलि सभा में राहुल चौहान, यशपाल ठाकुर, अरुण ठाकुर, अमित चौहान, नेतर शर्मा, गुलाब सिंह, निका राम शर्मा, प्रदीप, यशपाल सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत नेता को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
Breakng
- अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी
- शिलाई में युवा कांग्रेस ने चंद्रमणि कुलेठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- ददाहू में बहस के बाद दोबारा आमना-सामना, रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप
- सराहां में महिला को टक्कर मारकर स्कूटी चालक फरार, मुंह के बल गिरने से आई चोटें
- पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
Saturday, October 24
