नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सराहां बाईपास पर अपने कुत्ते के साथ जा रही एक महिला को पीछे से आए स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद स्कूटी चालक मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया। टक्कर लगने से महिला सड़क पर मुंह के बल गिर गई और उसे चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर पच्छाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सराहां निवासी कमलेश कुमारी ने बताया कि 21 अक्टूबर की सुबह वह अपने कुत्ते के साथ बाईपास सराहां की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए एक स्कूटी चालक ने उसे टक्कर मार दी। अचानक लगी टक्कर के कारण महिला संतुलन खोकर मुंह के बल सड़क पर गिर गई। हादसे में उसे चोटें आईं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टक्कर मारने के बाद स्कूटी चालक मौके से भाग गया।घटना को लेकर महिला ने 22 अक्टूबर को पच्छाद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
Breakng
- अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी
- शिलाई में युवा कांग्रेस ने चंद्रमणि कुलेठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- ददाहू में बहस के बाद दोबारा आमना-सामना, रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप
- सराहां में महिला को टक्कर मारकर स्कूटी चालक फरार, मुंह के बल गिरने से आई चोटें
- पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
Saturday, October 24
