Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन
    • रामा स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा ने लांग जंप में जीता रजत पदक नेशनल के लिए चयन
    • करियर अकादमी स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों को बताए गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार
    • नाहन पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 866 अभ्यर्थी पहुंचे, 348 हुए सफल
    • शिलाई रोनहाट बीती रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि बेटी (10) बच गई
    • पांवटा साहिब में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने किया सामूहिक शस्त्र पूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, November 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन
    सिरमौर

    राजगढ़ में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन

    By Himachal VartaNovember 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खंड की ओर से रविवार को विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठनात्मक एकजुटता और सामूहिकता का परिचय दिया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ राजगढ़ के नेहरू मैदान में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण के साथ हुआ। इसके बाद परंपरानुसार शस्त्र पूजन, ध्वजारोहण एवं ध्वज प्रणाम की रस्में निभाई गईं। नेहरू मैदान से शुरू हुआ पथ संचलन निर्धारित मार्गों से होते हुए राजगढ़ शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरा और पुनः अपने निर्धारित पड़ाव पर संपन्न हुआ।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि वेद प्रकाश ठाकुर ने संघ की 101 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर स्थापित संघ ने पांच सदस्यों से अपनी यात्रा शुरू की थी और आज इसका कार्य व्यापक स्तर पर पहुंच चुका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं पर गर्व करने तथा समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उसके दुष्परिणामों के प्रति भी युवाओं को सचेत रहने की सलाह दी।
    संघ के प्रांतीय प्रचारक प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी। विजयादशमी उत्सव संघ की प्रमुख परंपराओं में शामिल है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन
    • रामा स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा ने लांग जंप में जीता रजत पदक नेशनल के लिए चयन
    • करियर अकादमी स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों को बताए गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार
    • नाहन पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 866 अभ्यर्थी पहुंचे, 348 हुए सफल
    • शिलाई रोनहाट बीती रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि बेटी (10) बच गई
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.