Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रामा स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा ने लांग जंप में जीता रजत पदक नेशनल के लिए चयन
    • करियर अकादमी स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों को बताए गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार
    • नाहन पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 866 अभ्यर्थी पहुंचे, 348 हुए सफल
    • शिलाई रोनहाट बीती रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि बेटी (10) बच गई
    • पांवटा साहिब में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने किया सामूहिक शस्त्र पूजन
    • कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू, चार वर्षों में जनता को दिए महंगाई के एक के बाद एक झटके : डॉ. राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, November 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रामा स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा ने लांग जंप में जीता रजत पदक नेशनल के लिए चयन
    सिरमौर

    रामा स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा ने लांग जंप में जीता रजत पदक नेशनल के लिए चयन

    By Himachal VartaNovember 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-बिलासपुर में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-14 छात्र एवं छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिरमौर जिले के उभरते हुए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामा की आठवीं कक्षा की मेधावी छात्रा हर्षिता शर्मा (पुत्री पवन कुमार) ने लंबी कूद (Long Jump) स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13.10 फीट की छलांग लगाई और प्रदेशभर में दूसरा स्थान (रजत पदक) हासिल किया है। इस उत्कृष्ट सफलता के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। रामा स्कूल के इतिहास में पहली बार नेशनल के लिए चुनी गईं हर्षिता की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में भी खेलों के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है‌।  हर्षिता शर्मा एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता पवन कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद हर्षिता ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हर्षिता के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे उनके शारीरिक शिक्षा शिक्षक अरुण कुमार का कड़ा प्रशिक्षण और कुशल मार्गदर्शन रहा है, जिन्होंने उन्हें खेल की बारीकियां सिखाईं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रामा स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा ने लांग जंप में जीता रजत पदक नेशनल के लिए चयन
    • करियर अकादमी स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों को बताए गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार
    • नाहन पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 866 अभ्यर्थी पहुंचे, 348 हुए सफल
    • शिलाई रोनहाट बीती रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि बेटी (10) बच गई
    • पांवटा साहिब में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने किया सामूहिक शस्त्र पूजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.